हल्द्वानी। कुमाऊँ मण्डलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में हल्द्वानी में हुई रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) की बैठक में 21 जून से हल्द्वानी में सिटी बस चलाने का निर्णय लिया गया है। आयुक्त रावत ने बताया कि कुल 168 किलोमीटर के दायरे में छह रूटों पर सिटी बसें निजी बस ऑपरेटर चलाएंगे। उन्हें बसें खरीदने के लिए तीन माह का समय दिया गया है। शीतकाल में बसों का संचालन सुबह आठ बजे से रात्रि साढ़े आठ बजे तक होगा जबकि ग्रीष्मकाल में सुबह साढ़े छह बजे से बस सेवा संचालित की जाएंगी। सिटी बसों को विशेष पहचान चिह्न दिए जाएंगे और बडे अक्षरों में रूट नम्बर अंकित किया जाएगा जिससे कि इन्हें आसानी से पहचाना जा सकेगा। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी से कैंची धाम मन्दिर के लिए जल्द ही नई शटल बसों का संचालन किया जाएगा ।
Related Posts
उत्तराखंड में वर्ल्ड क्लास बंजी जंपिंग प्रोजेक्ट्स की संभावनाओं पर चर्चा
- admin
- April 26, 2025
- 0
देहरादून। एडवेंचर टूरिज्म के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध संस्था ए.जे. हैकेट इंटरनेशनल के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) श्री जयडे हैकेट ने आज मुख्यमंत्री […]
गणेश उत्सव शुरू
- admin
- September 7, 2024
- 0
देहरादून। आज गणेश चतुर्थी है आज से देश भर में गणेश उत्सव की भी शुरुआत हो गई है। हरिद्वार में भी गणेश जी की ननिहाल […]
वन्यजीव मानव टकराव रोकने को योजाएं बनाये
- admin
- July 19, 2024
- 0
देहरादून। मानव वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए वन विभाग द्वारा और प्रभावी प्रयास किये जाएं। इसके निवारण के लिए सुनियोजित नीति बनाते हुए […]