देहरादून। प्रदेश में पुलों के निर्माण और उनकी देखभाल में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और इनके निर्माण कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने प्रदेश में पुलों की सुरक्षा के मुद््दे को गम्भीरता से लेते हुए लोक निर्माण विभाग को खनन, वन एवं सिंचाई विभाग के लिए स्पष्ट मानक संचालन प्रक्रिया व गाईडलाइन्स बनाने और इसे लागू करने को कहा है। सचिवालय में राज्य में पुलों की सुरक्षा के सम्बन्ध में आयोजित बैठक में श्रीमती रतूड़ी ने सभी सम्बन्धित विभागों सहित जिलाधिकारियों को सेतुओं के निर्माण और देखरेख का निरन्तर पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने प्रतिबन्धित क्षेत्रों में खनन रोकने के लिए सीसीटीवी लगाने को भी कहा।
Related Posts
हादसे में गई दो की जान
- admin
- March 3, 2024
- 0
पौड़ी। पाबौ ब्लॉक क्षेत्र के अंर्तगत आने वाले चिपलघाट से आगे नौठा रोड पर आज आठ बजे के लगभग एक मैक्स वाहन संख्या UK 12-TA-0653 […]
कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता की हत्या
- admin
- March 28, 2024
- 0
उधमसिंह नगर। नानकमत्ता कस्बा गुरूवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। बाइक से आए दो अज्ञात हमलावरों ने यहां कार सेवा डेरा प्रमुख नानकमत्ता […]
हादसे में महिला की मौत
- admin
- February 11, 2024
- 0
गोपेश्वर। चमोली जिले के घाट में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे लोगों का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे […]