हरिद्वार। हरिद्वार जिला स्थित रूड़की के बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बंदरजुड़ गांव में शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी। यही नहीं उसका सिर फर्श पर पटक दिया। जिससे उसके सिर से खून बहने लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख पति फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जानकारी के अनुसार, घटना बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बंदरजुड़ गांव में देर रात की है। इरशाद की शादी तीन साल पहले रसूलपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी इसराना से हुई थी। पति-पत्नी में कभी भी विवाद हो जाता था। वहीं मायके के लोगों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति दहेज के लिए परेशान कर रहा था। शनिवार की शाम इरशाद शराब पीकर घर आया। जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि पति ने मारपीट करते हुए पत्नी का सिर फर्श पर पटक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
Related Posts
झंडा मेला की तैयारियां शुरू
- admin
- March 11, 2025
- 0
देहरादून। देहरादून में श्री झंडे जी मेले की तैयारियां जोरशोर से शुरु हो गई हैं। सोमवार को दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज में […]
मुख्यमंत्री ने पौडी में की विकास कार्यों की समीक्षा
- admin
- July 8, 2024
- 0
पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़वाल मण्डल मुख्यालय पौडी में विकास कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 133 करोड़ की 158 […]
क्विज प्रतियोगिता में रॉबिन जॉन प्रथम
- admin
- April 12, 2024
- 0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा आयोजित फेसबुक क्विज कंपीटीशन के विजेताओं के नाम की घोषणा कर दी गई है। गुरुवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी […]