रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर जिले में गूलरभोज डैम में नहाते समय दो पक्षों में हुई कहासुनी के खूनी विवाद का रूप ले लिया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक को गोली मार दी,जिसमें एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव बेरिया दौलत निवासी गुरदीप सिंह दोपहर बाद घर से गूलरभोज डाम नहाने के लिए गया था। इस दौरान कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। वहां गुरदीप सिंह अपने मौसेरे भाई जगरूप सिंह के साथ सेंट्रो कार से लौट रहा था। तभी गदरपुर थाना क्षेत्र के गांव डलपुरा नहर वाली सड़क पर बाइक सवार आ धमके। गुरदीप सिंह कार से बाहर निकाला। तभी बाइक सवार युवकों ने तमंचे से गोली मारी दी। जिससे गुरदीप सिंह घायलावस्था में सड़क पर गिर गया। उसके बाद आरोपियों ने जगरूप सिंह पर तमंचा ताना और फिर फरार हो गए। गुरदीप सिंह को गंभीर अवस्था में बाजपुर के सरकारी अस्पताल में लाया गया। यहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। परिवार वाले उसे काशीपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे बरेली अस्पताल रेफर कल दिया गया, बरेली ले जाते समय रास्ते में गुरदीप सिंह ने दम तोड़ दिया। सीओ विभव सैनी ने बताया कि मृतक के भाई गुरदित्त सिंह की तहरीर पर गांव बेरिया दौलत निवासी हर्षित बोहरा, रविन्द्र उर्फ बिल्लो, सौरभ बाबा और गगन निवासी बांखेड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Related Posts
राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा
- admin
- September 29, 2024
- 0
देहरादून। राज्य सरकार, खेती किसानी की तरक्की के लिए प्रयासरत है। इसके लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। कृषि विभाग किसानों को प्रमाणित […]
बद्रीनाथ रवाना हुआ यात्रियों का दल
- admin
- November 8, 2024
- 0
नैनीताल। दीन दयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के अन्तर्गत जनपद नैनीताल से 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का बद्रीनाथ धाम के दर्शन के […]
किशोरी की पेड़ के चपेट में आकर मौत
- admin
- June 16, 2024
- 0
उत्तरकाशी। खेतों में काम कर रही एक तेरह वर्षीय किशोरी के उपर पेड़ गिरने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।किशोरी की मौत से […]