देहरादून। होली पर्व के बाद श्री दरबार साहिब में रौनकंे और बढ़ने लगी हैं। श्री दरबार साहिब में संगतों के पहुंचने का क्रम तेज हो गया है। श्री दरबार साहिब सजने लगा है, मेला बाजार में दुकानों की साज सज्जावट को लेकर मेला बाजार दुकानदारों के चेहरें पर रौनक है। मेले में लगने वाले विभिन्न झूलों को कारीगरों ने फाइनली तैयार कर लिया है। कुल मिलाकर मेले की रौनकों में चार चांद लगने लगे हैं। देश के विभिन्न हिस्सों सहित विशेष रूप से उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान से श्रद्धालु शनिवार देर शाम तक श्री दरबार साहिब पहुंचते रहे। पवित्र श्री झंडे जी के आध्यात्मिक दर्शन का लाभ उठाने के लिए लाखों की संख्या में संगत व श्रद्धालु श्री दरबार साहिब पहुंचेंगे। मेला 06 अप्रैल रामनवमी को सम्पन्न हो जाएगा। शनिवार को नियमित दैनिक पूजा अर्चना के बाद श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने संगतों को दर्शन दिए। श्री महाराज जी ने अपने संदेश में सभी राज्यवासियों एवम् देशवासियों को श्री झण्डे जी मेले की बधाई एवम् शुभकामनाएं दीें। उन्होंने श्री झंडे जी मेला आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवम् अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।
Related Posts
भराड़ीसैंण में विधानसभा का मानसून सत्र शुरू
- admin
- August 21, 2024
- 0
गैरसैंण। उत्तराखण्ड विधानसभा का मानसून सत्र आज से चमोली जिले के गैरसैंण के भराडीसैंण स्थित विधानसभा भवन में शुरू हुआ। राज्य विधानसभा के पहले दिन […]
सामग्री ढोने वाले खच्चर ढो रहे यात्री
- admin
- June 2, 2024
- 0
रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा का तारतम्य बिगाड़ने के लिए कुछ लोग लगातार साजिश रच रहे हैं। अधिक धन कमाने के लालच और व्यापरियों के […]
अभिभावकों को किया सम्मानित
- admin
- August 17, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिविल सेवा के लिए चयनित युवा अधिकारियों का आह्वान किया है कि इस सेवा से उनके जीवन की नई […]