देहरादून। उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेशवासियों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार उत्तराखण्ड राज्य के अधीन समस्त शासकीय/अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों/विद्यालयों में दिनांक 15 मार्च 2025 (शनिवार) को पर्वतीय होली के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश प्रदेश के सभी सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं विद्यालयों में लागू रहेगा। हालांकि, यह अवकाश बैंकों, कोषागारों एवं उप कोषागारों पर लागू नहीं होगा। जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय पर्वतीय संस्कृति एवं परंपराओं के सम्मान में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे प्रदेशवासियों को पारंपरिक पर्वतीय होली के उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाने का अवसर प्राप्त होगा।
Related Posts
जनसंवाद/जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन
- admin
- August 5, 2024
- 0
रुद्रप्रयाग । मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जनसंवाद/जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर […]
भाजपा ने दी कांग्रेस प्रत्याशी को पटखनी
- admin
- June 4, 2024
- 0
नैनीताल। रुद्रपुर। नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रकाश जोशी को 3 लाख 34 […]
मुख्य मार्गों पर ई रिक्शा संचालन पर बैन
- admin
- October 11, 2024
- 0
हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कार्ययोजना बनाई । पुलिस ने हल्द्वानी शहर के जीरो जोन में सभी […]