चमोली। चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने टिम्मरसैंण यात्रा तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने बताया कि जिलास्तरीय अधिकारियों का एक दल मार्च के अन्तिम सप्ताह या अप्रैल के प्रथम सप्ताह में टिम्मरसैंण दर्शन को जाएगा। बैठक में उन्होंने बीआरओ को सड़क को दुरस्त करने और जीएमवीएन को पैदल मार्ग पर रेलिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही नीति के प्रधान को होम स्टे संचालकों की सूची नम्बर सहित उपलब्ध कराने को कहा। मन्दिर समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह राणा ने बताया कि टिम्मरसैंण में अमरनाथ की तरह प्राकृतिक स्वरूप में शिवलिंग की आकृति बनती है, जो अप्रैल तक रहता है। उन्होंने बताया कि 1962 से पहले यहीं से कैलाश मानसरोवर की यात्रा की जाती थी। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तरकाशी के हर्षिल में शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम में टिम्मरसैंण महादेव यात्रा का भी जिक्र किया था।
Related Posts
टाउन प्लानिंग के एचओडी को हटाया
- admin
- June 23, 2024
- 0
देहरादून। भ्रष्टाचार, गड़बड़ियों के आरोपों में टाउन प्लानिंग डिपार्टमेंट के मुख्य नगर नियोजक शशि मोहन श्रीवास्तव को उनके पद से हटा दिया है और उन्हें […]
फैक्टरी में आग से लाखों का नुकसान
- admin
- August 6, 2024
- 0
हरिद्वार। हरिद्वार के इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार को एक मेटल कोटिंग फैक्ट्री में आग लग गई। यह घटना सुबह 10 बजे की है। मेटल कोटिंग […]
युवा पीढ़ी पर है देश को नई ऊचाईयों पर ले जाने कि जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री
- admin
- August 3, 2024
- 0
रामनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को रामनगर स्थित पी.एन.जी.पी.जी. कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित सर्वोदय-2024 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। […]