देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि होली का पर्व समाज में सांस्कृतिक एकता को मजबूती प्रदान कर समरसता की भावना को भी मजबूत करता है। श्री धामी ने कहा कि सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए सभी को निरंतर प्रयास करने होंगे। नगर निगम देहरादून में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार देहरादून के प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर को और अधिक बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। है। उन्होंने कहा कि वार्डों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 3 पर्यावरण मित्रों को प्रत्येक माह स्वच्छता सेनानी सम्मान योजना के तहत दस हजार रूपये प्रति माह देकर सम्मानित किया जा रहा है। श्री धामी ने कहा कि केदारपुरम में 3 दशमलब 5 हेक्टेयर भूमि पर 5 करोड़ की लागत से योगा पार्क बनाया जा रहा है और यमुना कालोनी में 1.3 करोड़ रूपए की लागत से पार्क का निर्माण किया जा रहा इस दौरान उन्होंने नगर निगम देहरादून में वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता बनाये रखने के लिए बनाई गई ई-कोष वेबसाइट का भी लोकार्पण किया।
Related Posts
आपदा पीडितों से मिले मुख्यमंत्री
- admin
- July 30, 2024
- 0
नई टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टिहरी आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे। उन्हें आपदा शिविर राजकीय इंटर कॉलेज विनयखाल में रह रहे पीड़ितों […]
सफलता के नाव पर सवार हुए टिहरी के छात्र
- admin
- April 19, 2025
- 0
नई टिहरी। नई टिहरी के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा कनक लता 500 में से 495 अंक प्राप्त कर हाई स्कूल परीक्षा में […]
पत्थर की चपेट में आकर ज्वेलर की मौत
- admin
- May 9, 2024
- 0
उत्तरकाशी। धरासू बैंड के पास यमुनोत्री हाईवे पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के […]