देहरादून। चारधाम यात्रा पर आने वाले 50 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य धाम पोर्टल पर स्वास्थ्य संबंधित जानकारी देनी होगी। यदि कोई श्रद्धालु पहले से किसी बीमारी से ग्रसित है तो उन्हें बीमारी की जानकारी देनी होगी ताकि यात्रा मार्गों पर स्थित जांच केंद्रों पर ऐसे श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य पर विशेष नजर रखी जा सके। सचिव, स्वास्थ्य, डॉक्टर आर. राजेश कुमार ने बताया कि पर्यटन विभाग की यात्रा पंजीकरण वेबसाइट पर ही स्वास्थ्य धाम पोर्टल का लिंक होगा, जिसमें 50 साल से अधिक आयु के श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से अपनी हेल्थ प्रोफाइल अपलोड करनी होगी। चारधाम के लिये पैदल यात्रा करने से पहले स्क्रीनिंग प्वांइट पर सभी श्रद्धालुओं की जांच की जाएगी। इसके बाद ही उन्हें आगे की यात्रा करने की सलाह दी जाएगी।
Related Posts
बांध परियोजना का निरीक्षण किया
- admin
- July 6, 2024
- 0
हल्द्वानी। सचिव सिंचाई डॉ आर. राजेश कुमार ने जमरानी बांध बहुद्देश्यीय परियोजना के बांध स्थल का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि 3 जुलाई को मुख्यमंत्री […]
महिलाओं की दिया प्रशिक्षण
- admin
- August 21, 2024
- 0
रूद्रप्रयाग। जिले के जवाड़ी में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ने प्रशिक्षणार्थियों को अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रभारी खंड […]
शहीद को दी अंतिम विदाई
- admin
- July 2, 2024
- 0
पौड़ी। लद्दाख में शहीद हुए जवान भूपेंद्र सिंह नेगी का आज सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। आज सुबह शहीद भूपेंद्र का पार्थिव […]