रुदप्रयाग। जिला न्यायालय परिसर रुद्रप्रयाग बाह्य न्यायालय परिसर ऊखीमठ में आगामी 8 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आपसी सुलह-समझौते के आधार पर विभिन्न मामलों का निस्तारण किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/सिविल जज (सीडि) रवि रंजन द्वारा बताया गया कि माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उच्च न्यायालय परिसर, नैनीताल के निर्देशानुसार व माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग के मार्गदर्शन में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, 138 एनआईएक्ट बैंक रिकवरी वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, वैवाहिक वाद, श्रम विवाद वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, बिजली एवं पानी से संबधित वाद (अशमनीय वादों को छोड़कर), वेतन भत्ते एवं अन्य सेवानिवृत्ति से संबंधित सेवा लाभ, धन वसूली से संबंधित वाद, राजस्व वाद, अन्य दीवानी वाद (किराया, सुखाधिकार, निशेधाज्ञा वाद, विनिर्दिश्ट अनुतोश आदि) इत्यादि विचाराधीन वाद एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण पक्षकारों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण कराकर लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
Related Posts
नरेंद्र सिंह नेगी, किशन महिपाल को किया सम्मानित
- admin
- March 1, 2025
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड जनजातीय महोत्सव में उत्तराखण्ड आदि गौरव सम्मान पुरस्कार – 2025 से लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी एवं किशन […]
पुलिस ने पकड़े फायरिंग करने वाले बदमाश
- admin
- April 26, 2024
- 0
देहरादून। चोरी की नियत से घर में घुसे बदमाशों द्वारा परिवार के जागने पर फायरिंग किये जाने व तमंचे की बट से हमला किये जाने […]
प्रदेश में दो नए नगरनिगम बनेंगे
- admin
- August 13, 2024
- 0
देहरादून। प्रदेश कैबिनेट ने नगर पालिका अल्मोड़ा और नगर पालिका पिथौरागढ़ को उच्चीकृत कर नगर निगम बनाने को मंजूरी दी है। इसी के साथ नगर […]