उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शीतकालीन प्रवास मुखवा और वाइब्रेंट विलेज हर्षिल में प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। संभावित दौरे को लेकर हर्षिल और आसपास के क्षेत्रों में व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। इसके लिए हेलीपैड पर सुरक्षा व्यवस्था और सड़कों को दुरुस्त करने का काम तेजी से किया जा रहा है। इस बीच तैयारियों का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने हर्षिल क्षेत्र का दौरा किया और अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ समय पर तैयारियां पूरीं करने के निर्देश दिए। डॉ. बिष्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए हर्षिल में कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। मुखबा में शीतकालीन पर्यटन पर आधारित प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।
Related Posts
इंजीनियरिंग में बढे महिलाओं की भागीदारी
- admin
- April 15, 2025
- 0
देहरादून। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भी महिलाओं की ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। […]
महिला अधिकारों को लेकर जागरूकता शिविर
- admin
- April 22, 2025
- 0
बागेश्वर। बागेश्वर में महिलाओं के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को घरेलू हिंसा से […]
मतगणना की सभी तैयारियां हुई पूरी
- admin
- June 1, 2024
- 0
बागेश्वर। आगामी चार जून को होने वाली मतगणना को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता की। जिला निर्वाचन अधिकारी […]