देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूनानक की जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख धर्म के प्रथम गुरू गुरूनानक देव जी ने हमें सच्चाई, न्याय और मानवता की राह पर चलने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि गुरूनानक जी ने समाज की बुराईयों को दूर करने के लिए अपने उपदेशों एवं शिक्षा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। गुरूनानक जी के उपदेश हमें समाज में भाईचारा, सद्भाव और एकता को बढावा देने की भी प्रेरणा देते हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू नानक देव जी ने समाज में ऊंचनीच, भेदभाव, वैमनस्यता को दूर करने के लिए अथक प्रयास किए। उनकी शिक्षा आज भी प्रासंगिक है और समाज का मार्गदर्शन कर रही है। उनके उपदेशों में मानव कल्याण की कामना की गई है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि हमें इस पावन अवसर पर गुरुनानक देवजी के संदेशों को आत्मसात कर मानव कल्याण तथा देश-प्रदेश की उन्नति में भागीदारी निभाने का संकल्प लेना होगा।
Related Posts
भाजपा ने जीती पांचों सीट
- admin
- June 4, 2024
- 0
देहरादून। लोकसभा चुनाव-2024 में उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा का फिर से कब्जा हो गया है। सभी सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों ने जोरदार […]
परीक्षा को लेकर प्रशासन ने कसी कमर
- admin
- May 9, 2025
- 0
चमोली। चमोली जिले में उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा 11 मई को होने वाले राज्य सिविल, अवर अधीनस्थ सेवा की प्रारम्भिक परीक्षा के लिए 9 […]
फिट उत्तराखंड अभियान‘ के लिये कार्ययोजना बनाने के निर्देश
- admin
- April 3, 2025
- 0
देहरादून। ‘फिट उत्तराखंड अभियान‘ के लिये अगले पन्द्रह दिनों के भीतर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये गये हैं। खेल, स्वास्थ्य, आयुष, खाद्य, शिक्षा और उच्च […]