भराड़ीसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रदेश में जल्द ही भू-कानून लागू किया जाएगा। चमोली जिले के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में मुख्यमंत्री ने आज उत्तराखंड में सख्त भू-कानून को लेकर गठित समिति और अन्य पूर्व उच्चाधिकारियों, बुद्धिजीवियों के साथ भू-कानून के प्रारूप पर चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य में लागू होने वाले भू-कानून को जनभावनाओं के अनुरूप बनाने की दिशा में काम कर रही है। श्री धामी ने कहा कि उप जिलाधिकारी और तहसीलदार स्तर पर भी भू-कानून को लेकर जनता से सुझाव लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय लोगों की जरूरतों और विकास के पहलुओं को ध्यान में रखते हुए एक मजबूत भू-कानून का प्रारूप तैयार किया जा रहा है।
Related Posts
यात्रा पूरी कर पिथौरागढ़ पहुचां यात्रियों का दल
- admin
- October 5, 2024
- 0
पिथौरागढ़। भारत की भूमि से पहली बार चीन में स्थित कैलाश पर्वत के दर्शन कर श्रद्धालुओं का पहला दल पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय पहुंचा। यात्रा से […]
दो युवाओं की हादसे में मौत
- admin
- September 7, 2024
- 0
हरिद्वार। भगवानपुर थाना क्षेत्र में चुड़ियाला गांव के समीप एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकी अन्य एक […]
मुख्यमंत्री ने किया वीर केसरीचन्द को नमन
- admin
- May 3, 2025
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता सेनानी, आजाद हिंद फौज के सिपाही और सुभाष चंद्र बोस के अनुगामी शहीद वीर केसरी चंद के […]