रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा में इस वर्ष 30 लाख रुपये का स्थानीय उत्पादों से बना प्रसाद बिका। मुख्य विकास अधिकारी डा. जीएस खाती ने बताया कि गंगा दुग्ध उत्पादक संघ और आस्था स्वयं सहायता समूहों ने स्थानीय उत्पादों से केदारनाथ प्रसाद तैयार किया। उन्होने कहा कि आगामी यात्रा में चौलाई के प्रसाद की बिक्री का लक्ष्य तय कर इसकी बिक्री के लिए ठोस व्यवस्था की जाएगी, जिससे महिलाओं को अधिक लाभ मिले। गंगा दुग्ध उत्पादन संघ की अध्यक्ष घुंघरा देवी ने बताया कि इस वर्ष केदारनाथ यात्रा के लिए 100 किं्वटल चैलाई से लड्डू व चूरमा तैयार कर बेचा गया।
Related Posts
पर्यटकों के लिए खुली फूलों की घाटी
- admin
- June 1, 2024
- 0
चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी ट्रैक आज से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। इस दौरान उप […]
कृषि मंत्री ने दिए नियुक्ति पत्र
- admin
- June 12, 2024
- 0
देहरादून। कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून हाथीबड़कला स्थित अपने शासकीय आवास आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में लोक सेवा आयोग […]
टाउन प्लानिंग के एचओडी को हटाया
- admin
- June 23, 2024
- 0
देहरादून। भ्रष्टाचार, गड़बड़ियों के आरोपों में टाउन प्लानिंग डिपार्टमेंट के मुख्य नगर नियोजक शशि मोहन श्रीवास्तव को उनके पद से हटा दिया है और उन्हें […]