देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आई.एस.बी.टी देहरादून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का 115वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात के हर एपिसोड प्रेरणादायी होता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ा है। आज भारत सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत बन रहा है। वैश्विक स्तर पर भारत को अलग पहचान मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में डिजिटल सुरक्षा का जिक्र किया। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आह्वाहन किया कि डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें। अज्ञात फोन कॉल आने पर जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं, किसी को अपनी व्यक्तिगत जानकारी न दें। उन्होंने कहा कि फेक फोन कॉल आने पर साइबर हेल्पलाइन और पुलिस को सूचित करें, सबूत सुरक्षित रखें। अन्य लोगों को भी डिजिटल सुरक्षा के प्रति सचेत करें। इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, प्रमोद नैनवाल ,मण्डल अध्यक्ष संजीव सिंघल, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
Related Posts
सहयोग राशि प्रदान की
- admin
- June 13, 2024
- 0
समाचार इंडिया। देहरादून। मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी से बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रसिद्ध लोक गायक स्व हीरा सिंह राणा की धर्म पत्नी विमला […]
मतदान के लिए डोली-पालकियों की व्यवस्था
- admin
- April 14, 2024
- 0
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं और वृद्ध मतदाताओं को मतदेय स्थल तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य […]
दून में लगेंगे सोलर प्लांट
- admin
- August 9, 2024
- 0
देहरादून । सौर ऊर्जा से अब दून के इलाके जगमग होने जा रहे हैं। जिले के सहस्रधारा-खुड़बुड़ा सहित अन्य क्षेत्रों में सोलर प्लांट स्थापित होंगे। […]