पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी जिले के किनसुर बागी में तीन दिवसीय नयार उत्सव-2024 का उदघाटन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड का हर स्थान एक नया पर्यटन स्थल है और सरकार राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री पौड़ी गढ़वाल में यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत किनसुर बागी में आयोजित तीन दिवसीय नयार उत्सव के शुभारम्भ अवसर पर बोल रहे थे। श्री धामी ने कहा कि नयार उत्सव-2024 के आयोजन से किनसुर बागी को विश्व पटल पर पहचान मिलेगी, वहीं क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों से व्यापारिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास होगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर महाशीर प्रजाति की मछली के सीड्स का प्रवाह और राफ्टिंग दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वही मुख्यमंत्री ने पौड़ी जिले में देवप्रयाग-सतपुली मोटर मार्ग और देवप्रयाग-बुआखाल को राष्ट्रीय राजमार्ग के रुप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पौड़ी जिले में आयोजित कार्यक्रम में यह घोषणा की। उन्होंने नांद नदी सड़क का 6 किलोमीटर का निर्माण, यमकेश्वर के अंतर्गत लक्ष्मण झूला क्षेत्र में मिनी स्टेडियम की स्वीकृति, यमकेश्वर क्ष्में पशुलोक मोटर मार्ग पर गंगा भोगपुर के निकट बीन नदी डबल लेन आरसीसी पुल का निर्माण करने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि द्वारीखाल के जाखणीखाल-ढंडोली मोटर मार्ग का डामरीकरण और यमकेश्वर क्षेत्र में जमीन उपलब्ध होने पर डिग्री कॉलेज की स्थापना भी की जाएगी।
Related Posts
पशुपालन व्यवसाय को अपनाए पशुपालक
- admin
- September 6, 2024
- 0
उत्तरकाशी। प्रदेश के पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन,गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल, कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा गाजणा क्षेत्र के दूरस्थ ठांडी […]
इनर लाइन परमिट को लेकर किया मंथन
- admin
- April 15, 2025
- 0
गोपेश्वर। चमोली के सीमावर्ती क्षेत्रों में भ्रमण के लिए इनर लाइन परमिट को लेकर जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गयी। बैठक […]
छात्रसंघ चुनाव में छात्राओं को 50 फीसद प्रतिनिधित्व
- admin
- July 14, 2024
- 0
देहरादून। प्रदेश के राजकीय व अशासकीय महाविदयालय के साथ ही विविद्यालय परिसर में होने वाले छात्रसंघ चुनाव में छात्राओं को पचास फीसद प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। […]