हरिद्वार। जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करौंदी गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार पिता-पुत्री को टक्कर मार दी। हादसे में पिता और पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान पुत्री की मौत हो गयी, जबकि पिता का दून के एक निजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक देहरादून टीएचडीसी कॉलोनी देहराखास निवासी तिलकराज अपनी 20 वर्षीय बेटी आकांक्षा के साथ उसे परीक्षा दिलवाने के लिए रुड़की आए थे। बताया जा रहा है कि शाम के समय वह अपनी स्कूटी से देहरादून लौट रहे थे। जैसे ही वह दिल्ली-देहरादून हाईवे पर स्थित भगवानपुर थाना क्षेत्र के करौंदी गांव के पास पहुंचे, तो किसी अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।इस सड़क हादसे में पिता और पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद वाहन चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने दोनों घायलों को नजदीक के ही एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। इसके बाद दोनों को देहरादून रेफर कर दिया गया। देहरादून के अस्पताल में उपचार के दौरान आकांक्षा की मौत हो गई। तिलकराज की हालत गंभीर बताई जा रही है। भगवानपुर थानाध्यक्ष सूर्य भूषण नेगी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
Related Posts
चारधामों में दर्शन को यात्रियों की दैनिक निर्धारित सीमा समाप्त
- admin
- June 14, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गढ़वाल आयुक्तध्अध्यक्ष, चारधाम यात्रा प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर ऋषिकेश एवं हरिद्वार में चारों धामों […]
31 को सार्वजनिक अवकाश
- admin
- October 29, 2024
- 0
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने विषयक अधिसूचना संख्या-1881/xxxi (15) G/23-74 (सा0) / 2016, दिनांक 26 दिसम्बर, 2023 के द्वारा दीपावली पर्व […]
परीक्षा परिणाम घोषित किए
- admin
- July 17, 2024
- 0
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने बुधवार को परीक्षा सत्र 2023-24 में नई शिक्षा नीति के तहत पंजीकृत बीए, बीएससी व बीकॉम के दूसरे सेमेस्टर की बैक […]