धारचूला। पिथौरागढ़ से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले में हुई बस दुर्घटना में चार यात्रियों की मौत हो गईए मृतकों में दो दिन का नवजात बच्चा भी शामिल है। मंगलवार की रात्रि महेंद्रनगर के बैतड़ी को आ रही पवन दूत प्राइवेट लिमिटेड की बस खसरे खान नाम स्थान पर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में बैतड़ी के पुरचुणी नगरपालिका तीन की 45 वर्षीय जयमती बोहराए 26 वर्षीय कमला बोहरा उनके दो दिन के नवजात शिशु और 22 वर्षीय सहदेव बोहरा की मौत हो गई। प्रहरी प्रवक्ता उपेंद्र बहादुर बम ने बताया कि दुर्घटना में नवराज साउद, राजेंद्र साउद, दिनेश साउद, मुकुंद बोहरा, नवराज साउद, राजेंद्र साउद, दिनेश साउद, विमला महताए धनमती साउद, पदम बहादुर बोहरा, बस चालक विरेंद्र बोहरा, नवराज रतौकीए सुरेंद्र रतौकीए दामोदर महरा, धन बहादुर महरा शामिल हैं। सभी घायलों को डडेलधूरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के कारणों का पता नहीं लग सका है।
Related Posts
एचआईवी पीड़ितों को अब निकट के अस्पतालों में मिलेंगी दवा
- admin
- July 16, 2024
- 0
देहरादून। प्रदेश में दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले एचआईवी पॉजिटिव मरीजों को अब उनके घर के निकट ही दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। स्वास्थ्य सचिव डा. […]
मुख्यमंत्री ने 195 करोड़ 75 लाख की योजनाओं का शुभारंभ एवं शिलान्यास किया
- admin
- October 6, 2024
- 0
रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान में लखपति दीदी अभियान- शक्ति को सम्मान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर […]
अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये
- admin
- July 17, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून के मुख्य सेवक सदन में प्राविधिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों से चयनित 212 अभ्यर्थियों […]