पौड़ी। अगर सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही जिले का खरीक गांव पर्यटन नक्शे पर अपनी पहचान बनाएगा। इससे यह के युवाओं को रोज़गार के साधन उपलब्ध होंगे। ऐसे लेकर जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने तहसील जाखणीखाल के अंतर्गत खरीक गांव पहुँचकर गांव में बने विशालकाय प्राकृतिक ताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को ताल में वाटर स्टेगनेशन, वाटर प्यूरिटी, बरसात के मौसम में तालाब में वाटर लेवल की स्थिति व इससे प्रभावित होने वाले भू-भाग, बसावट की स्थिति जैसे तमाम पहलुओं को शामिल करते हुए विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने खरीक ताल व इसके आस-पास के क्षेत्र का सर्वे करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत जिलाधिकारी पैदल खरीक गांव से महादेव चट्टी होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पहुंचे। महादेव चट्टी से लगभग 6-7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस गांव में प्राकृतिक रूप से बने तीन तालाबों के समूह को देखते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यह खरीक गांव की यह रमणीक जगह पर्यटक हब बन सकती है। कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 6 किमी की दूरी पर स्थित यह स्थल पर्यटन असीम संभावनाओं को समेटे हुए है। मौके पर उप जिलाधिकारी चतर सिंह चौहान, परियोजना निदेशक डीआरडीए वीके उपाध्याय, तहसीलदार साक्षी उपाध्याय, बीडीओ द्वारीखाल रवि सैनी, बीडीओ यमकेश्वर दृष्टि आनंद, ग्राम प्रधान कृष्णा पंवार सहायक अभियंता सिंचाई विभाग दुगड्डा अनिल राठौड़ सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Related Posts
लोकसभा अध्यक्ष से मिले मुख्यमंत्री
- admin
- June 27, 2024
- 0
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री ने लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला से भेंट कर उन्हें दूसरे कार्यकाल की दी बधाईमुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार […]
परीक्षा परिणाम घोषित किए
- admin
- July 17, 2024
- 0
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने बुधवार को परीक्षा सत्र 2023-24 में नई शिक्षा नीति के तहत पंजीकृत बीए, बीएससी व बीकॉम के दूसरे सेमेस्टर की बैक […]
सूची शासन को भेजने के निर्देश
- admin
- June 7, 2024
- 0
देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जिलाधिकारियों को नगर निकायों में अवस्थित मलिन बस्तियों के चिन्हीकरण के बाद सूचीबद्ध रिपोर्ट एक सप्ताह में शासन को […]