देहरादून। चुनाव आयोग ने मंगलवार को 13 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में उपचुनाव का ऐलान किया है। 47 विधानसभा और केरल की वायनाड सीट पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी। इसके अलावा केदारनाथ विधानसभा सीट और महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। सभी सीटों के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। केदारनाथ विधानसभा सीट पर 29 अक्टूबर को नामांकन और चार नवम्बर तक नाम वापसी का मौका मिलेगा। विधायक शैला रानी रावत के निधन के बाद से केदारनाथ सीट खाली चल रही थी। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही केदारनाथ में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेता सक्रिय हो गए हैं।
Related Posts
खाई में गिरा वाहन तीन की मौत
- admin
- October 22, 2024
- 0
पौड़ी। जिले के रसिया महादेव-तकुलसारी-मैठाणाघाट मोटर मार्ग पर रणिहाट गांव के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में चालक समेत […]
नियुक्ति पत्र प्रदान किए
- admin
- September 20, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की वर्चुअल उपस्थिति में उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियन्ता सेवा परीक्षा, 2023 के अन्तर्गत विभिन्न विभागों में चयनित 1094 कनिष्ठ […]
समस्याओं को गम्भीरता से हल करें
- admin
- July 13, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अन्तर्गत गठित राज्य स्तरीय सतर्कता और अनुश्रवण समिति की बैठक […]