रामनगर। रामनगर के पीरूमदारा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार डम्फर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मां, बेटे की मौत हो गई। हादसे के बाद डम्पर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है। मृतक रामपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और रामनगर रिश्तेदारी में आए हुए थे। जानकारी के अनुसार ग्राम बाहुपूरा जिला रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी 22 वर्षीय फैजान(22) अपनी मां जैनब(45) के साथ बाइक से रामनगर के ग्राम टांडा मल्लू में अपने ताऊ के यहां आये थे। सोमवार की सुबह दोनों मां बेटे बाइक से रामपुर के लिए रवाना हुए थे, इसी बीच पीरूमदारा के पास अज्ञात तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस डंपर चालक की तलाश में जुटी हुई है।
Related Posts
देवराणा मेला का समापन
- admin
- June 24, 2024
- 0
उत्तरकाशी। रवाईं का प्रसिद्ध देवराणा मेला (डांडा की जातिर) धूमधाम से मनाया गया। मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने आराध्य देव रुद्रेश्वर महाराज के दर्शन कर […]
सड़क हादसे में पिता, पुत्र की मौत
- admin
- March 19, 2025
- 0
रुद्रप्रयाग। जखोली ब्लॉक के घेंघड़खाल में एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल […]
कई IAS अधिकारियों के दायित्वों में फ़ेरबदल
- admin
- July 3, 2024
- 0
देहरादून। सरकार ने शासन में फेरबदल करते हुए 15 आइएएस समेत 17 अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है। सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम पर […]