चम्पावत । जनपद चम्पावत में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े की थीम “स्वभाव स्वच्छता–संस्कार स्वच्छता” के तहत विभिन्न स्तर पर स्वच्छता अभियान संचालित किए गए। अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा के नेतृत्व में अपराह्न में मानेश्वर व्यू प्वाइंट से छतार स्थित युवा कल्याण कार्यालय तक एक वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान के दौरान अपर जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे जीवन में स्वच्छता की अत्यंत आवश्यकता है। गंदगी हमारे वातावरण और जीवन को नकारात्मक रूप से प्रभावित करती है। व्यक्तिगत और सामुदायिक सफाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है, साथ ही दूसरों को भी इस दिशा में प्रेरित करना चाहिए। गंदगी से कई बीमारियां उत्पन्न होती हैं, जो मानव विकास में बाधा डालती हैं। इसलिए, स्वच्छता हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
Related Posts
खिलाड़ियों को किया सम्मानित
- admin
- August 29, 2024
- 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर 38वें राष्ट्रीय खेल की वेबसाइट का लोकार्पण कियामुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के […]
जलशक्ति मंत्री Sके मिले मुख्यमंत्री
- admin
- April 29, 2025
- 0
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखण्ड के […]
महिला नीति में राज्य के निजी क्षेत्रों में महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा: रेखा आर्या
- admin
- October 30, 2024
- 0
देहरादून। महिला कल्याण और बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा है कि महिला नीति में राज्य के निजी क्षेत्रों में महिलाओं को आरक्षण दिया […]