देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्थल रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर, में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने शहीद स्मारक में पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रामपुर तिराहा गोलीकांड में शहीद हुए प्रत्येक राज्य आंदोलनकारी की याद में शहीद स्थल रामपुर में उनकी प्रतिमा लगाए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण और बेहतर भविष्य के लिए आंदोलनकारियों ने अपना वर्तमान बलिदान कर दिया था। उत्तराखण्ड की जनता सदैव इन वीरों की ऋणी रहेगी। उन्होंने कहा राज्य निर्माण आंदोलन में राज्य की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, राज्य की महिलाएं कभी अत्याचारों के आगे नहीं झुकी। धामी ने कहा कि पृथक राज्य की परिकल्पना में उत्तराखण्ड की जनसांख्यिकी को संरक्षित रखने की चिंता भी शामिल थी। उन्होंने कहा राज्य सरकार बहुत जल्द उत्तराखंड में सख्त भू-कानून को लाने की तैयारी कर रही है। जिसके लिए सभी हितधारकों, विशेषज्ञों और आंदोलनकारियों के साथ विचार विमर्श किया जा रहा है।
Related Posts
यातायात भाल कराने के निर्देश
- admin
- September 21, 2024
- 0
हल्द्वानी।। आयुक्त कुमाऊँ मंडल एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को हल्द्वानी में क्षतिग्रस्त हुए गौला पुल में 20 […]
ऊर्जा मंत्री से मिले मुख्यमंत्री
- admin
- June 27, 2024
- 0
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर से शिष्टाचार भेंट कर केंद्रीय मंत्री, आवास एवं शहरी […]
गुलदार ने किशोर को निवाला बनाया
- admin
- July 19, 2024
- 0
देवप्रयाग। गुरुवार देर शाम को देवप्रयाग में क्रिकेट खेल कर घर लौट रहे 17 वर्षीय किशोर को घात लगाए गुलदार ने मार डाला। वनविभाग और […]