अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में आयोजित होने वाली जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायतों की बैठकों में जनपद स्तरीय अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि जिला स्तरीय अधिकारी जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायतों की बैठकों में हिस्सा नहीं लेते, जिससे जनप्रतिनिधि नाराजगी व्यक्त करते हैं। इससे जनहित के कार्य भी प्रतिकूल रूप से प्रभावित हो रहे हैं और स्थानीय शिकायतों और समस्याओं का समाधान न होने पर समस्यांए शासन स्तर पर प्रेषित की जाती हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी स्वयं जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायतों की बैठकों में अनिर्वाय रूप से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बैठक में शामिल न होने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
सैनिक को दी अंतिम विदाई
- admin
- April 24, 2024
- 0
चमोली। नारायणबगड़ के चिरखून गांव के जवान कीरत सिंह रावत का पैतृक घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि […]
मोटे अनाज को खान-पान का हिस्सा बनाकर कुपोषण को दी जा सकती है मात : आर्य
- admin
- September 19, 2024
- 0
देहरादून। महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बच्चों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि […]
पुलिस मुख्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री, किया निरीक्षण
- admin
- September 4, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस मुख्यालय से संचालित महिला सुरक्षा हेल्पलाईन […]