देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए प्राणों की आहूती देने वाले बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुजफ्फरनगर कांड (रामपुर तिराहा) की बरसी की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आन्दोलनकारियों के बलिदान और संघर्ष के परिणामस्वरूप ही उत्तराखण्ड अलग राज्य बना। इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। उत्तराखंड राज्य को देश का आदर्श राज्य बनाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना है, जिससे कि राज्य आन्दोलन के शहीदों के सपनों के अनुरूप प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलन के अमर शहीदों के बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा।
Related Posts
बेहतरीन योजनाएं बनाए
- admin
- April 6, 2025
- 0
देहरादून। राज्य के समावेशी विकास के लिए नये संसाधन जुटाने की दिशा में प्रयास किये जाएं। विभागों द्वारा माह दिसम्बर तक बजट का 80 प्रतिशत […]
भारी बारिश से बढ़ी लोगों की मुसीबतें
- admin
- September 13, 2024
- 0
देहरादून। लगातार दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन पटरी से उतर गया है। कई स्थानों पर सड़कें बाधित होने से एक दूसरे […]
30 जून से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा
- admin
- April 22, 2025
- 0
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे से होकर जाने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा इस वर्ष आगामी 30 जून से शुरू होगी। सोमवार को विदेश मंत्रालय […]