नई टिहरी। जनपद के जौनपुर ब्लॉक के ग्राम सभा तुनेटा में ततैयों के झुंड ने पिता पुत्र पर हमला कर दिया। ततैयों के हमले में गम्भीर रूप से घायल पिता पुत्र को ग्रामीण मसूरी अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार तुनेटा गांव के सुंदरलाल(47) गत दिनों अपने आठ वर्षीय पुत्र अभिषेक के साथ जंगल में गाय चराने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उग्र ततैयों के झुंड ने अचानक पिता पुत्र पर हमला कर दिया। पिता बेटे को बचाने के लिए उस पर लेट गया। इस दौरान अपने पुत्र को बचाने के लिए उस लेट गया। उग्र ततैयों ने उनको काटना नहीं छोड़ा। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल दोनों पिता, पुत्र को आनन फानन में उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय मसूरी गए जहां पर उपचार के दौरान पिता और पुत्र ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से मृतकों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
Related Posts
गोवंशीय पशुओं को गोद लेने वालों को मिलेगा वेतन
- admin
- August 2, 2024
- 0
देहरादून। राज्य में निराश्रित गोवंशीय पशुओं को गोद लेने वाले लोगो को एक निश्चित मानदेय देने के योजना को जल्द आरम्भ करने की दिशा में […]
जल लेने गौमुख नहीं जा पाएंगे कांवड़िये
- admin
- July 13, 2024
- 0
देहरादून। गंगोत्री धाम से आगे लकड़ी की पुलियाएं क्षतिग्रस्त होने के कारण इस बार कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़िये जल लेने गोमुख नहीं जा पाएंगे। […]
मुख्यमंत्री ने की गृहमन्त्री से भेंट
- admin
- June 26, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की। भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने गृह […]