देहरादून /मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम ने लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से सम्पादित कराए जाने की तैयारियों को लेकर महानिरीक्षक आई.टी.बी.पी. श्री संजय गुंज्याल के साथ बैठक की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरूषोत्तम ने आई.जी. आई.टी.बी.पी. से तय समय सीमा तक फोर्स डिप्लोयमेंट प्लान तैयार कर फोर्स उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों एवं उनके परिजनों को भी शत्-प्रतिशत मतदान के लिए प्रोत्साहित किया जाना है। इसके लिए शीघ्र से शीघ्र सुरक्षा बलों की मतदाता सूची आदि को अपडेट करने हेतु अनुरोध किया।इस अवसर पर आई.जी. संजय गुंज्याल ने बताया कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। सुरक्षा बलों द्वारा लोक सभा निर्वाचन को सफलता पूर्वक सम्पादित कराए जाने हेतु आश्वासन दिया। उन्होंने शत्-प्रतिशत मतदान हेतु सीमा-द्वार देहरादून में मतदाना सूची अपडेट करने एवं पहचान पत्र आदि के लिए कैम्प आयोजित कराए जाने हेतु अनुरोध किया।
Related Posts
मुख्यमंत्री हल्द्वानी पहुंचे लिया स्थिति का जायजा
- admin
- February 9, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दोपहर बाद हल्द्वानी पहुंचकर गुरूवार को शाम को हुए उपद्रव की घटना की स्थिति का जायजा लिया। […]
कार्यक्रमों को लेकर संयोजकों की नियुक्ति
- admin
- March 30, 2024
- 0
देहरादून। भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड प्रवास कार्यक्रमों को लेकर संयोजकों की नियुक्ति कर दी है । प्रदेश मीडिया […]
टम्टा व रावत ने कराया नामांकन
- admin
- March 22, 2024
- 0
देहरादून। अल्मोड़ा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा व हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज नामांकन पत्र दाखिल किया। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत […]