गोपेश्वर। चमोली जिले के राजकीय इंटर कालेज कुलसारी में बुग्यालों को बचाने को लेकर एक गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में बद्रीनाथ वन प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी हरीश थपलियाल ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता के लिए मशहूर ये बुग्याल, अनियंत्रित पर्यटन, जलवायु परिवर्तन, के चलते खतरे में हैं। उन्होंने कहा कि बुग्याल संरक्षण के लिए नीतियों का पुनर्मूल्यांकन करने और स्थानीय समुदायों के सहयोग से इन्हें संरक्षित करने की योजना बनाई जा रही है। सीपी भट्ट पर्यावरण एवं संरक्षण के ओम भट्ट ने कहा कि यदि जल्द ही बुग्यालों की सुरक्षा के लिए सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो बुग्यालों की प्राकृतिक स्थिति को बहाल करना मुश्किल हो जाएगा। गोष्ठी के बाद बुग्याल बचाओ दल के सदस्यों ने कुलसारी स्थित अम्बी स्मृति वन में पौधरोपण भी किया।
Related Posts
मानसून को देखते हुए आपदा प्रबंधन की तैयारियां तेज़
- admin
- June 22, 2024
- 0
उत्त्तरकाशी। उत्त्तरकाशी जिला आपदा की दृष्टि से अतिसंवेदनशील माना जाता है, जिसके चलते मानसून सीजन में आपदाओं से निपटने के लिए जिला प्रसाशन लगातार मॉकड्रिल […]
मुख्यमंत्री ने किया पर्वतारोहण अभियान का फ्लैग ऑफ
- admin
- July 6, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की ओर से जनपद चमोली में स्थित माणापास क्षेत्र में 11 अनाम और अनारोहित […]
देहरादून में हुए सड़क हादसे में 6 की मौत
- admin
- November 12, 2024
- 0
देहरादून। ओएनजीसी चौक के पास सोमवार रात को हुए भीषण सड़क हादसे में देहरादून में कॉलेज में पढ़ने वाले तीन युवक व तीन युवतियों की […]