ऋषिकेश। शिवपुरी क्षेत्र में गंगा में नहाते समय गंगा की तेजधारा की चपेट में आकर दिल्ली के दो युवक बह गए। सूचना पर मौके पर पहुंची जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने दोनों युवकों की तलाश में सर्च अभियान चलाया, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस ने दोनों युवकों को घटना की जानकारी से अवगत करा दिया है। जानकारी के अनुसार आकाश पुत्र इन्दरपाल, संदीप पुत्र गणोश निवासी ओखला न्यू दिल्ली, सचिन पुत्र राम तीरथ निवासी मजदूर कल्याण कैंप दिल्ली, राजीव चौधरी पुत्र सुभाष चंद निवासी साकेत दिल्ली व महेश पुत्र डाल चंद निवासी शक्ति विहार मीठापुर दिल्ली से घूमने के लिए शनिवार रात शिवपुरी पहुंचे। ऐसी दौरान युवक गंगा में नहाने उतर गए। ऐसी दौरान आकाश व संदीप गंगा के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। सूचना पर गोताखोर की टीम ने तुरन्त युवकों की तलाश की लेकिन युवकों का कोई पता नहीं चल पाया है। रविवार को भी तलाश अभियान चलाया गया लेकिन युवाओं का कोई पता नहीं चल पाया।
Related Posts
कांग्रेस ने बदरीनाथ और मंगलौर में फहराया विजय पताका
- admin
- July 13, 2024
- 0
देहरादून। राज्य में हुए बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा उप चुनाव में जनता ने भाजपा को पूरी तरह से नकार दिया है। मंगलौर विस सीट पर […]
रुद्रपुर के खुरपिया को औद्योगिक स्मार्ट शहर के लिए मिली मंजूरी
- admin
- August 28, 2024
- 0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तराखंड के खुरपिया समेत देश के 10 राज्यों में औद्योगिक स्मार्ट शहर बनाने को मंजूरी दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की […]
आर्थिकी को मजबूत बना रही महिलाएं
- admin
- May 6, 2024
- 0
गोपेश्वर। चमोली में सरकार की ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना महिलाओं की मजबूत आर्थिकी का आधार बनने लगे हैं। परियोजना के तहत चमोली में महिलाएं […]