देहरादून। महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बच्चों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और जब बच्चों को संपूर्ण पोषण मिलेगा, वे तभी भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम बनेंगे। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत हरिद्वार में आयोजित किशोरी जागरूकता कार्यक्रम में श्रीमती आर्या ने कहा कि मोटे अनाज को खान-पान का हिस्सा बनाकर कुपोषण को मात दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सुपोषित भारत का संकल्प पूरा करने के लिए गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम और योजनाएं चला रही है। लैंगिक समानता की दिशा में नंदा गौरा योजना के तहत बालिका के जन्म पर 11 हजार रुपये की धनराशि दी जा रही है।
Related Posts
मुख्यमंत्री ने दी शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि
- admin
- September 2, 2024
- 0
देहरादून। आज मसूरी गोलीकांड की 30वीं बरसी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी के शहीद राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा […]
नगर निगम देहरादून को समुचित योजना बनाने के निर्देश
- admin
- April 4, 2025
- 0
नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने कूड़ा बीनने वालों के जीवन स्तर को सुधारने और उन्हें प्रोत्साहन राशि देने के लिए नगर निगम देहरादून को समुचित योजना […]
जंगली सुअर से बचने के प्रयास में खाई में गिरी महिला, मौत
- admin
- May 29, 2024
- 0
बागेश्वर। जिले के शामा पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत मलखाडुंगर्चा की महिलाएं घास काटने जंगल गए थे। इसी बीच सुअर ने महिलाओं पर हमला कर […]