देहरादून। प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान बंद हुई सड़कों को तेजी से खोलने का काम जारी है। पिछले चार दिन में प्रदेश भर की 307 बंद सड़कों को खोल दिया गया है हांलाकि अभी भी प्रदेश भर में 150 से ज्यादा सड़के बंद है जिनको खोलने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन सचिव से 25 सितंबर तक सड़कों से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद सचिव आपदा प्रबंधन ने सभी जिलाधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि बंद सड़कों को खोलने का युद्धस्तर पर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा भी सुचारू रूप से संचालित हो रही है और तीर्थयात्रा के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है।
Related Posts
अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में मिलेगी प्राथमिकता
- admin
- July 21, 2024
- 0
देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अग्निवीर योजना को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम धामी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि […]
बोल्डर की चपेट में आकर मकान क्षतिग्रस्त
- admin
- June 5, 2024
- 0
बागेश्वर। बागेश्वर जिले के काफलीगैर तहसील के कठानी गांव में गत रात एक पहाड़ी से गिरे बोल्डर की जद में आने से एक मका क्षतिग्रस्त […]
हादसे में चार की मृत्यु
- admin
- August 21, 2024
- 0
रुद्रपुर। यहां नैनीताल हाईवे पर पीएसी गेट के पास एक कार द्वारा ई-रिक्शा को टक्कर मारने से गर्भवती महिला समेत चार लोगों की मौत हो […]