देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होंगी। 12वीं की सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक हिंदी और कृषि हिंदी का पेपर होगा, जबकि 10वीं का हिंदुस्तानी संगीत एवं टंकण की परीक्षा होगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक, परीक्षा को लेकर विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 1,228 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दो लाख 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। शिक्षा निदेशक ने कहा कि परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक अपने पास पर्स और मोबाइल नहीं रख सकेंगे। विभाग की ओर से इसे प्रतिबंधित किया गया है। परीक्षाएं 16 मार्च 2024 तक आयोजित होंगी।
Related Posts
चारधाम यात्रा को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक
- admin
- February 24, 2024
- 0
देहरादून। राज्य सरकार ने आगामी दो महीने में चारधाम यात्रा मार्ग पर सभी आधारभूत संरचना निर्माण कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य […]
हिमालयन बास्केट का शुभारंभ
- admin
- February 19, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में हिमालयन बास्केट का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने चंपावत से वर्चुअल रूप से जुड़े लोगों को […]
बजट सत्र कल से शुरू
- admin
- February 25, 2024
- 0
देहरादून। प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र कल से शुरू हो रहा है। सरकार करीब 90 हजार करोड़ रुपए का बजट सदन के पटल पर रखेगी। […]