बागेश्वर । जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने मत्स्य विभाग की समीक्षा की। स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा मत्स्य पालकों की आजीविका को मजबूत करने के निर्देश दिए। जिसके लिए एकीकृत क्लस्टर को बढ़ावा देना होगा। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिालधिकारी ने कहा कि जगथाना को ट्राउट वैली के रूप में विकसित करना है। महिला स्वंय सहायता समूहों को भी प्रेरित करें। साथ ही अन्य लोगों को भी बृहद रूप मत्स्य पालन योजना जोडेंगे। जिले में मत्स्य पालन से आजीविका संवर्धन की अपार संभावनाएं हैं। विभाग मनरेगा, एनआरएलएम के साथ समन्वय स्थापित करें। कार्ययोजना बनाकर लोगों तक लाभ पहुंचाएं। सहायक निदेशक मत्स्य मनोज मियान ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से मत्स्य विभाग की जानकारी दी। मत्स्य पालन में बेहतर कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों बारे में अवगत कराया।
Related Posts
झण्डे मेले की मुख्यमंत्री ने दी बधाई
- admin
- March 19, 2025
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के ऐतिहासिक झंडा मेला के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में […]
दो युवाओं की हादसे में मौत
- admin
- September 7, 2024
- 0
हरिद्वार। भगवानपुर थाना क्षेत्र में चुड़ियाला गांव के समीप एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकी अन्य एक […]
अस्पताल का औचक निरीक्षण किया
- admin
- August 28, 2024
- 0
गोपेश्वर। चमोली जिला निरीक्षण एवं मूल्यांकन समिति ने पीसी एंड पीएनडीटी कार्यक्रम के तहत अरिहंत चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। जिसके बाद समिति ने चिकित्सालय […]