देहरादून। ऋषिकेश आईएसबीटी परिसर में एक बस परिचालक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। परिचालक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस उसकी हत्या की आशंका जता रही है। रविवार सुबह ऋषिकेश आईएसबीटी परिसर शव मिलने की खबर की सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। मृतक के शरीर पर कई घावों के निशान थे। जिसके चलते उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक परिचालक की पहचान भरत सिंह भंडारी उर्फ गारू, पुत्र दीप सिंह भंडारी ,ग्राम भेनटला, टिहरी गढ़वाल के रूप में की गई। मृतक परिचालक बस में मालिक का पार्टनर था। कोतवाल आरएस खोलिया का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है।
Related Posts
श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
- admin
- June 16, 2024
- 0
हरिद्वार। गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी के पावन स्नान पर गंगा स्नान के लिए हरिद्वार में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। स्नान के लिए हजारों […]
मुख्यमंत्री ने योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
- admin
- August 18, 2024
- 0
चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय महाविद्यालय अमोड़ी, चम्पावत में रक्षाबन्धन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹3916.85 लाख रूपए की […]
नियुक्ति पत्र प्रदान किए
- admin
- September 20, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की वर्चुअल उपस्थिति में उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियन्ता सेवा परीक्षा, 2023 के अन्तर्गत विभिन्न विभागों में चयनित 1094 कनिष्ठ […]