हरिद्वार। भगवानपुर थाना क्षेत्र में चुड़ियाला गांव के समीप एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकी अन्य एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जानकारी के मुताबिक आरिफ उर्फ मोटा (21) अपने चचेरे भाई शाहनवाज (22 ) और शाहरूख निवासी भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिनारसी गांव से स्कूटी से भगवानपुर आ रहे थे। जैसे वह चुड़ियाला गांव के पास पहुंचे तभी सामने की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार छोटा हाथी लोडर वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। सड़क हादसे में आरिफ उर्फ मोटा की मौके पर ही मौत हो गई। शाहनवाज और शाहरूख गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शहनवाज और शाहरूख को 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने शहनवाज को मृत घोषित कर दिया। घायल शाहरूख का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है। भगवानपुर थानाध्यक्ष सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
Related Posts
राज्य के सरकारी कार्मिकों के लिए सरकार ने पांच बैंकों के साथ अनुबंध किया
- admin
- October 16, 2024
- 0
देहरादून। प्रदेश के सरकारी कार्मिकों के लिए कॉरपोरेट सैलेरी पैकेज और अन्य लाभों के लिए राज्य सरकार और भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन […]
हरित चारधाम‘‘ यात्रा की थीम पर संचालित होगी यात्रा
- admin
- April 18, 2025
- 0
देहरादून। 30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधामी की यात्रा की तैयारियां जोर- शोर से चल रही है। इस वर्ष चारधाम यात्रा ‘‘हरित चारधाम‘‘ यात्रा […]
अभियान शुरू
- admin
- March 12, 2025
- 0
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत, सशक्त भारत के विजन को साकार करने के लिए राज्य सरकार ने फिट उत्तराखण्ड अभियान का आगाज कर […]