देहरादून। शासन ने सोशल मीडिया, न्यूज चैनल व समाचार-पत्र इत्यादि के माध्यम से महिला व बच्चे सम्बन्धी आपराधिक प्रकरणों में पीड़ितों से सम्बन्धित जानकारी सार्वजनिक न किये जाने को लेकर एडवाइजरी जारी की है।एडवाइजरी के अनुसार महिला या बच्चों के विरूद्ध हो रहे आपराधिक प्रकरणों में पीड़ित महिला एवं बच्चों के नाम, पहचान तथा अपराध से सम्बन्धित दस्तावेज एवं निजी जीवन की अन्य जानकारी का उल्लेख सहित सोशल मीडिया, न्यूज चैनलों एवं समाचार पत्र माध्यम से प्रसारित किया जा रहा है, जो कि प्रतिबन्धित है एवं अपराध की श्रेणी में आता है।इसलिए सभी संबंधित मीडिया प्लेटफॉर्म महिला एवं बच्चों से सम्बंधित आपराधिक प्रकरणों में पीड़ित से सम्बन्धित अपराधों की जानकारी एवं उनकी पहचान की गोपनीयता बनाये रखने एवं जानकारी पब्लिक डोमेन में प्रसारित न करें।
Related Posts
लोगों को किया जागरूक
- admin
- June 19, 2024
- 0
देहरादून। दून अस्पताल में विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सिकल सेल एनीमिया के […]
केदारनाथ में युद्धस्तर पर राहत व बचाव अभियान जारी
- admin
- August 4, 2024
- 0
देहरादून। शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के तुंगधार में सैन्य अभियान के दौरान बर्फ के पहाड़ से अचानक पैर फिसलने के चलते बलिदान हुए गढ़वाल राइफल […]
भारी बारिश से सड़क अवरुद्ध
- admin
- May 22, 2024
- 0
पौड़ी। आपदा कंट्रोल रूम पौड़ी से मिली जानकारी के अनुसार बीरोंखाल क्षेत्र के सुखई व फरसाडी गांव भारी बारिश के कारण बुरी तरह प्रभावित होना […]