देहरादून। लंबे इंतजार के बाद आज उत्तराखंड में पीसीएस अफसरों की डीपीसी की गई, जिसमें 24 से ज्यादा अधिकारियों को 8700 ग्रेड पे और 10 पीसीएस अफसरों को 7600 ग्रेड पे पर प्रमोट किया गया है। उत्तराखंड में लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे प्रोविंशियल सिविल सर्विस (पीसीएस) अधिकारियों के लिए आज का दिन बेहद खास रहा है। उत्तराखंड शासन ने राज्य के कई पीसीएस अधिकारियों की डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (DPC) की है। इसके बाद इन अधिकारियों को प्रमोशन का लाभ मिलने जा रहा है। हालांकि, पीसीएस अधिकारी काफी समय से डीपीसी होने की राह देख रहे थे लेकिन तमाम तकनीकी कारणों से औपचारिकताएं पूरी नहीं हो पा रही थी। बुधवार को शासन ने कुल 39 पीसीएस अफसरों की डीपीसी की है, जिनमें 8700 ग्रेड पे पर 29 पीसीएस अधिकारियों के नाम पर विचार किया गया। इस तरह कुल 10 पीसीएस अफसर ऐसे थे, जिन्हे 7600 ग्रेड पे पर प्रमोशन देने के लिए डीपीसी में चर्चा की गई थी। जानकारी के मुताबिक, 8700 ग्रेड पे पर कुल 29 पीसीएस अधिकारियों के नाम पर विचार किया गया था, लेकिन दो PCS अधिकारियों पर विभिन्न जांच गतिमान होने के चलते उनका लिफाफा बंद रखा गया है। यानी 8700 ग्रेड पे पर 27 पीसीएस अधिकारियों के ही नाम फाइल में दर्ज हैं।
Related Posts
यातायात व्यवस्था सदृढ़ करने को लेकर बैठक
- admin
- March 24, 2025
- 0
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय सभागार में […]
पुलिस ने सुलझाई तिहरे हत्याकांड की गुत्थी
- admin
- June 27, 2024
- 0
देहरादून। दून पुलिस ने बडोवाला क्षेत्र में मिले तीन शवों की गुत्थी को सुलझाते हुए हत्याकांड को अंजाम देने वाले हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया […]
ग्रामीणों की समस्याओं को सुना
- admin
- October 8, 2024
- 0
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी ने जिले के ग्राम पंचायत हाट, बुटोल, गढ़तरा एवं गौरीकुंड गांव में अन्य पिछड़ा वर्ग […]