ऋषिकेश। टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग निवासी असम राइफल में तैनात हजारी सिंह ने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। शहीद का पार्थिव शरीर आज उनके ऋषिकेश आवास पर पहुंचा। जहां हजारों लोगों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद शहीद की अंतिम यात्रा पूर्णानंद घाट पर पहुंची जहां, सैन्य सम्मान के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी ने भी शहीद को नमन किया। गौरतलब है कि टिहरी ज़िले के देवप्रयाग निवासी हजारी सिंह चौहान इन दिनों असम के मणिपुर क्षेत्र में एक विशेष अभियान के तहत ड्यूटी पर थे, जहां वह विगत दिनों शहीद हो गए थे।
Related Posts
तिलों का तेल पिरोया गया
- admin
- April 23, 2025
- 0
नरेंद्रनगर। भगवान बद्री विशाल के अभिषेक के लिए, नरेंद्रनगर स्थित राजमहल में,टिहरी की सांसद व महारानी राज्य लक्ष्मी शाह की अगुवाई में नगर की सुहागिन […]
सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर किसान मेले का आयोजन
- admin
- March 22, 2025
- 0
पौड़ी। सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष थीम पर रामलीला मैदान में किसान मेला का […]
खिलाड़ियों जो किया सम्मानित
- admin
- February 28, 2025
- 0
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। डीएसबी कालेज की वैशाली पांडे और रुद्रपुर कालेज के […]