सितारगंज। यहां बिजी चौराहे के समीप एक कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि चार वर्षीय बालक और बाइक चला रहे उसके पिता घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कंटेनर लेकर फरार हो गया। परगना मजिस्ट्रेट रविन्द्र सिंह के आदेश पर वीडियोग्राफी के साथ रात को ही शवों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए गए। गत दिवस देर शाम बिजी चौराहे के समीप एक कंटेनर ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक पर सवार 22 वर्षीय फरहीन पत्नी आरिफ निवासी ग्राम तुर्कातिसौर के सिर पर कंटेनर का टायर चढ़ने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 32 वर्षीय सहाना पत्नी मोहम्मद अहमद, चार वर्षीय हारून पुत्र मोहम्मद अहमद एवं बाइक चला रहे 35 वर्षीय मोहम्मद अहमद पुत्र सुकुर अहमद निवासी तुर्कातिसौर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने सहाना को भी मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कंटेनर ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी। बाइक पर पीछे बैठी दो महिलाएं कंटेनर के टायर की ओर गिर गईं। जबकि चार वर्षीय बालक और मोहम्मद अहमद दूसरी ओर छिटक गए। फरहीन व सहाना आपस में रिश्तेदार हैं। परिजनों ने बताया कि अमरिया चौक के पास डॉक्टर से दवा लेकर वे घर लौट रहे थे। कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कंटेनर का सीसीटीवी फुटेज से पता लगाया जा रहा है।
Related Posts
चारधामों में दर्शन को यात्रियों की दैनिक निर्धारित सीमा समाप्त
- admin
- June 14, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गढ़वाल आयुक्तध्अध्यक्ष, चारधाम यात्रा प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर ऋषिकेश एवं हरिद्वार में चारों धामों […]
पहले दिन एक लाख 75 हजार से अधिक पंजीकरण
- admin
- March 21, 2025
- 0
देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए एक लाख 75 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया। चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के पहले दिन […]
प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में होगी बारिश
- admin
- May 7, 2025
- 0
देहरादून। ,मौसम वैज्ञानिकों ने आज (बुधवार) और कल प्रदेश के कई इलाकों में तेज दौर की बारिश की संभावना जताई है। इससे गाड़-गदेरों का जलस्तर […]