ऋषिकेश। हरिद्वार देहरादून राजमार्ग पर मोतीचूर फ्लाईओवर पर एक मोटरसाइकिल सवार युवक ट्रक को ओवर टेक करने के चक्कर में ट्रक से टकरा गया। जिसके बाद युवक घायल हो गया। ट्रक हरिद्वार से रायवाला की ओर आ रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से युवक को हरिद्वार चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सन्तोष कुमार उम्र 26 वर्ष निवासी खांड गांव के रूप में हुई है। मृतक के पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं। प्रभारी थाना अध्यक्ष कुशाल सिंह रावत ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। घटना के बाद चालक मोके से फरार हो गया।
Related Posts
बोल्डर की चपेट में आने से एक की मौत
- admin
- March 1, 2025
- 0
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के धारचूला के तवाघाट—लिपुलेख रोड पर सड़क किनारे बैठकर चाय पी रहे आधा दर्जन श्रमिकों पर पहाड़ी से पत्थर व मलबा आ गिरा। […]
मोटे अनाज को खान-पान का हिस्सा बनाकर कुपोषण को दी जा सकती है मात : आर्य
- admin
- September 19, 2024
- 0
देहरादून। महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बच्चों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि […]
दीपावली पर प्रदेश के बाजारों में रौनक
- admin
- October 30, 2024
- 0
देहरादून। दीपावली के पर्व पर प्रदेश के बाजारों में रौनक है। उमंग, उत्साह के इस त्योहार को मनानेके लिए लोगों बाजारों में खरीददारी कर रहे […]