रुद्रपुर। यहां नैनीताल हाईवे पर पीएसी गेट के पास एक कार द्वारा ई-रिक्शा को टक्कर मारने से गर्भवती महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। यह लोग गर्भवती महिला को जिला अस्पताल दिखाने के बाद वापस घर लौट रहे थे। हादसे में ई-रिक्शा चालक मनोज साहनी (30), गर्भवती महिला की जेठानी उर्मिला (45), देवरानी विभा (35) और गर्भवती महिला ज्योति (20) निवासी भुरारानी सुभाष कॉलोनी की जिला अस्पताल में मौत हो गई। जबकि कांति देवी (38), ललिता (36) और कार चालक बबलू (27) निवासी बरेली घायल है। सभी को हायर सेंटर रेफर किया गया है। उर्मिला के पति का पहले ही देहांत हो चुका है। उर्मिला के पांच बच्चे है। उर्मिला मजदूरी करती है। विभा के पति प्रमोद एलआईसी एजेंट हैं और इनके दो बच्चे हैं। घायल ललिता भी उर्मिला की देवरानी है। मृतक मनोज के चार बच्चे हैं। मृतक मनोज आरएएन स्कूल के पास सरस्वती विहार कॉलोनी में रहते थे। ज्योति बिहार की रहने वाली थी और डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। ज्योति का पति रविन्द्र साहनी कंपनी में काम करता है। मृतक ज्योति की सास कांति देवी बरेली में भर्ती हैं।
Related Posts
आर्थिकी को मजबूत बना रही महिलाएं
- admin
- May 6, 2024
- 0
गोपेश्वर। चमोली में सरकार की ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना महिलाओं की मजबूत आर्थिकी का आधार बनने लगे हैं। परियोजना के तहत चमोली में महिलाएं […]
राज्यपाल से मिले पूर्व सैनिक
- admin
- October 1, 2024
- 0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से राजभवन में पूर्व सैनिकों ने मुलाकात कर उनके हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इस […]
लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट खुले
- admin
- May 23, 2024
- 0
गोपेश्वर। बुद्ध पूर्णिमा पर चमोली जिले में स्थित लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट विधि विधान पूर्वक आज से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गए। इस […]