देहरादून। उत्तरकाशी और रूद्रप्रयाग जिले में संचालित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के भवन निर्माण के लिये नाबार्ड ने 83 करोड़ की धनराशि मंजूरी दी है और 22 करोड़ की पहली किस्त जारी कर दी है। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने बताया कि उत्तरकाशी एवं रूद्रप्रयाग जिले में संचालित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के अपने भवन होंगे। इन दोनों विद्यालयों के भवन निर्माण एवं अन्य सुविधाओं के लिये नाबार्ड ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत कुल 83 करोड 95 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। जिसमें राजीव गांधी नवोदय विद्यालय रूद्रप्रयाग के लिये 44 करोड़ 86 लाख और उत्तरकाशी के लिए 39 करोड़ 8 लाख की धनराशि दी गई है। श्री रावत ने बताया कि नाबार्ड से वित्तीय स्वीकृति के बाद शासन से दोनों स्कूलों के लिये 22 करोड़ 66 लाख की धनराशि की पहली किस्त जारी कर दी गई है। जिसमें 12 करोड़ 11 लाख रूद्रप्रयाग के लिए जबकी 10 करोड़ 55 लाख की धनराशि उत्तरकाशी राजीव नवोदय विद्यालय के लिए अवमुक्त की गई है जिसका शासनादेश जारी कर दिया गया है।
Related Posts
डॉक्टरों और पैरामेडिकल टीम रहेगी तैनात
- admin
- April 27, 2024
- 0
उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के दौरान गंगोत्री-यमुनोत्री क्षेत्र में इस बार विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात रहेंगे। इन दोनों धामों तथा यात्रा मार्गों व पड़ावों पर बड़ी संख्या […]
योग दिवस को लेकर बैठक आयोजित
- admin
- June 10, 2024
- 0
पिथौरागढ़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियो को लेकर पिथौरागढ़ के मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार ने सोमवार को विकास भवन सभागार में संबंधित अधिकारियों की […]
बद्रीनाथ रवाना हुआ तीर्थ यात्रियों का दल
- admin
- November 10, 2024
- 0
नैनीताल। दीन दयाल उपाध्याय मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत नैनीताल जिले से 60 वर्ष से अधिक आयु के 32 बुजुर्गों का दूसरा दल बदरीनाथ धाम […]