गैरसैंण। मुख्य सचिव राधा रतूडी की अध्यक्षता में विधानसभा भवन भराड़ीसैंण में व्यय वित्त समिति की बैठक हुई। बैठक में लोक निर्माण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग एवं पेयजल विभाग की विभिन्न योजनाओं को संस्तुति प्रदान की गई। बैठक के दौरान राज्य के 840 सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में हाईब्रिड मोड में वर्चुअल एवं स्मार्ट कक्षाओं की स्थापना के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत उत्तरकाशी जिले के विकास खण्ड मोरी के मोरी नैटवाड़ सांकरी जखोल मोटर, देहरादून के विधान सभा क्षेत्र विकासनगर के लम्बरपुर से लांघा मोटर मार्ग को डेढ़ लेन से दो लेन बनाने की भी संस्तुति प्रदान की गई।
Related Posts
कौशल विकास का दिया प्रशिक्षण
- admin
- March 3, 2025
- 0
पौड़ी। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (केंद्रीय विश्वविद्यालय)के बी.गोपाला रेड्डी परिसर पौड़ी, में छात्राओं के लिए छह दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। […]
वाहन खाई में गिरा, दो की मौत
- admin
- April 2, 2025
- 0
उत्तरकाशी। जिले के पुरोला क्षेत्र में ओवरलोड यूटिलिटी के रुपिन नदी पर बने पुल की रेलिंग से टकराने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। हादसा […]
मुख्यमंत्री ने जागतोली दशज्यूला विकास महोत्सव
- admin
- September 13, 2024
- 0
रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में वर्चुअल रूप से रूद्रप्रयाग में आयोजित जागतोली दशज्यूला विकास महोत्सव-2024 कार्यक्रम को संबोधित […]