पौड़ी। बीती रात जनपद के रिखणीखाल विकासखंड के गुठेरथा ग्राम पंचायत के तोक गांव कोटा में एक 5 साल के बच्चे को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। बच्चे के शव को पुलिस और वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से देर रात गांव के एक किलोमीटर दूर से बरामद किया। गुलदार के धमक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वनविभाग से जल्द से जल्द गुलदार के खौफ से निजात दिलाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार उनेरी गांव की अर्चना देवी पत्नी देवेंद्र सिंह रक्षाबंधन पर अपने 5 वर्षीय पुत्र आदित्य के साथ अपने मायके कोटा गांव आई थी। रक्षाबंधन मनाने के बाद देर शाम करीब सात बजे आदित्य को घर के पास ही घात लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर अचानक हमला कर दिया और उसे दबोचकर घने झाड़ियों में चला गया। परिजनों ने शोर मचाया और गुलदार के पीछे भागे लेकिन घनी झाड़ियां होने के कारण उसका कहीं पता नहीं चल पाया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने लैंसडाउन तहसीलदार को दी। तहसीलदार ने तुरंत रिखणीखाल के थानाध्यक्ष संतोष कुमार को घटनास्थल के लिए रवाना करवाया। वनविभाग, पुलिस की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से बच्चे के खोज के लिए तलाशी अभियान चलाया और देर रात को बच्चे के शव को गांव से एक किलोमीटर दूर से बरामद किया ।
Related Posts
सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड शीर्ष पर
- admin
- February 2, 2025
- 0
देहरादून। उत्तराखंड में आयोजित हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेल के पाँचवें दिन उत्तराखंड की बैडमिंटन टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पुरुष और महिला मुक़ाबलों […]
मुख्यमंत्री ने सुनी जनता की समस्याएं
- admin
- October 11, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।इस दौरान प्रदेश भर […]
मुख्यमंत्री ने शोभायात्रा में हिस्सा लिया
- admin
- August 17, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सहारनपुर चौक, देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, […]