रुद्रप्रयाग। पंच केदार में प्रमुख केदारनाथ धाम में 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर में श्रीबद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी युद्धवीर सिंह पुष्पवाण ने राष्ट्रध्वज फहराया। इस मौके पर मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग ने कहा कि हमें देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना होगा। कहा, की घर, परिवार, ग्राम से ही समाज को नई दिशा देने के लिए पहल होनी चाहिए। धाम में सभी कार्यदायी संस्थाओं, पुलिस, एसडीआरएफ सहित गढ़वाल मंडल विकास निगम के कर्मचारियों ने भी ध्वजारोहण किया। इधर, जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने राष्ट्र ध्वज फहराया। इस मौके पर विभिन्न, उत्कृष्ट कार्य करने पुलिस अधीक्षक डाक्टर विशाखा अशोक भदाने, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य विभागाध्यक्षों ने भी अपने-अपने कार्यालय में राष्ट्रध्वज फहराया। जनपद के सभी स्कूलों और अन्य संस्थाओं में भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
Related Posts
यातायात भाल कराने के निर्देश
- admin
- September 21, 2024
- 0
हल्द्वानी।। आयुक्त कुमाऊँ मंडल एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारियों को हल्द्वानी में क्षतिग्रस्त हुए गौला पुल में 20 […]
मन्दिर समिति को दी धनराशि
- admin
- July 18, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में कल सचिवालय में चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा बीमा के तहत मानव उत्थान […]
दीपावली में अग्निशमन वाहनों की व्यवस्था करें
- admin
- October 25, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी दीपावली और राज्य स्थापना दिवस के दृष्टिगत प्रदेशभर में स्वच्छता, सुरक्षा, स्वास्थ्य, यातायात […]