बागेश्वर। बागेश्वर जिले में हर घर तिरंगा यात्रा के तहत रैली निकाली गई। हाथों में झंडे लेकर बच्चे, कर्मचारी तथा अधिकारियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत नारे लगाए। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नगर में बाइक रैली निकाली। गरुड़, कपकोट, कांडा, काफलीगैर, दुगनाकुरी तथा उप तहसील शामा के स्कूल, कालेज आदि स्थानों पर दिन भर कार्यक्रम आयोजित किए गए।भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक गस्याल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर में तिरंगा बाइक यात्रा निकाली। लोगों को देश भक्ति के लिए प्रेरित किया। प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय से स्कूली बच्चे, कर्मचारियों ने पंत पार्क तक तिरंगा यात्रा निकाली। कपकोट में विधायक सुरेश गढ़िया के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। वहीं स्कूलों में भी तिरंगा यात्रा निकाली गईं। हर घर तिरंगा अभियान के तहत यह निकाली गई तिरंगा यात्रा से लोगों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रत्येक घर में तिरंगा लहराने का संदेश दिया गया।
Related Posts
केंद्र ने जारी की धनराशि
- admin
- August 29, 2024
- 0
देहरादून। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में चीन सीमा से लगे गांवों के विकास के लिए धनराशि जारी की। केंद्र सरकार ने पिथौरागढ़ […]
मुख्यमंत्री का आभार जताया
- admin
- July 5, 2024
- 0
देहरादून। महासू मंदिर, हनोल के सुनियोजित विकास के लिए मास्टर प्लान को मंजूरी प्रदान करने पर जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के […]
मन की बात कार्यक्रम को सुना
- admin
- July 28, 2024
- 0
देहरादून। विस अध्यक्ष ऋतु भूषण खण्डूडी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को सुना। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी […]