उत्तरकाशी। तहसील डुंडा के अंतर्गत नाकुरी शिव मंदिर के पास सोमवार को एक 34 वर्षीय महिला व 20 वर्षीय युवती भागीरथी नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से बह गए। दोनों रिश्ते में ननद भाभी बताए जा रहे हैं, जो सावन के सोमवार को जल लेने नदी की तरफ गए थे। घटना की सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन, एनडीआरफ, एसडीआरएफ, पुलिस व राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। रेस्क्यू अभियान को जारी है। दोपहर में जोशियाड़ा बैराज से नदी का पानी भी रोका गया। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने रेस्क्यू टीमों को पूरी तत्परता और क्षमता के साथ खोज और बचाव चलाने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि डुंडा ब्लॉक के कुंसी गांव भाटूसेरा निवासी 34 वर्षीय राजेरी पत्नी जगमोहन और उसकी ननद 20 वर्षीय सोनम पुत्री सोबन सिंह दोपहर करीब सवा एक बजे नागेर धाम के नीचे नदी में जल भरने गए थे, इसी दौरान दोनों नदी तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। महिलाओं की तलाश के लिए जोशियाड़ा बैराज में भागीरथी नदी का पानी रोका गया लेकिन महिलाओं का पता नहीं चल पाया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि मौके पर खोज और बचाव अभियान चल रहा है। साथ ही चिन्यालीसौड़ एसडीआरएफ की गोताखोर टीम भी सर्च अभियान में जुटी हुई है।
Related Posts
दरबार साहिब पहुंची संगत
- admin
- March 13, 2025
- 0
देहरादून। पंजाब के विभिन्न हिस्सों से 150 सदस्यीय पैदल संगत का जत्था बुधवार शाम को श्री दरबार साहिब पहुंचा। शाम 5ः30 बजे श्री दरबार साहिब […]
क्रास कंट्री दौड़ का शुभारंभ किया
- admin
- October 29, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में पवेलियन ग्राउंड देहरादून के ओपन रन फॉर यूनिटी […]
जागरूकता गोष्ठी का आयोजन
- admin
- July 28, 2024
- 0
बागेश्वर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने प्लान आफ एक्शन के तहत बागेश्वर मे विधिक जागरूकता गोष्ठी आयोजित की। कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न के […]