हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में रविवार को गोबर गैस टैंक की सफाई करते समय पति, पत्नी की दम घुटने से मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मुखानी के आदर्श नगर निवासी जगदीश जोशी की बिठूरिया नंबर फेस एक में गोशाला है। गौशाला में बदायूं का मटरू लाल(40) परिवार के साथ यहां काम करता था। रविवार सुबह उन्होंने टैंकर मंगवाकर जगदीश जोशी ने गोमूत्र का टैंक साफ करवाया। इसी दौरान टैंक में कुछ गोमूत्र बच गया था जिसे साफ करने के लिए मटरू टैंक में उतर गया। इसी दौरान दम घुटने से वह टैंक में बेहोश हो गया।पति को बेहोश देख पत्नी रानी(35) उसे बचाने के लिए टैंक में उतर गई। इसी दौरान गैस से दम घुटने से वह भी बेहोश हो गई। दोनों को टैंक से बाहर निकाला गया और तुरंत निजी अस्पताल में ले जाया गया जहाँ डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों में कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Related Posts
ऊखीमठ में आठ को लोक अदालत
- admin
- March 6, 2025
- 0
रुदप्रयाग। जिला न्यायालय परिसर रुद्रप्रयाग बाह्य न्यायालय परिसर ऊखीमठ में आगामी 8 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आपसी सुलह-समझौते के […]
राज्यपाल से मिले पूर्व सैनिक
- admin
- October 1, 2024
- 0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से राजभवन में पूर्व सैनिकों ने मुलाकात कर उनके हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इस […]
सोनीपत की चुनावी रैली में गरजे सतपाल महाराज
- admin
- May 21, 2024
- 0
देहरादून/सोनीपत (हरियाणा)। भाजपा के स्टार प्रचारक पर्यटन सतपाल महाराज ने हरियाणा के सोनीपत में भाजपा पक्ष में प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र […]