देहरादून। उत्तरकाशी के थाना चिन्यालीसौड़ के बनचौरा के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा हादसे में एक महिला और चालक की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार चिन्यालीसौड़ के बनचौरा के पास वाहन संख्या UK07TA/ 9222 एकाएक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना लोगों ने पुलिस प्रशासन आवर एसडीआरएफ को दी। सूचना पर रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुँच कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और वाहन सवारों को निकाला। हादसे में वाहन चालक पदम दास (38) पुत्र इलम दास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकी रीता देवी(30) पत्नी विजय की अस्पताल पहुँचने से पहले रास्ते मे मौत हो गई।
Related Posts
पूर्व सैनिकों ने दिया त्रिवेंद्र रावत को समर्थन
- admin
- March 29, 2024
- 0
रुड़की। में रुड़की में आज पूर्व सैनिकों ने भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान पूर्व फौजियों ने त्रिवेंद्र […]
भाजपा स्टार प्रचारकों की सूची जारी
- admin
- March 27, 2024
- 0
देहरादून। प्रदेश भाजपा संगठन के अनुरोध पर लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए भाजपा ने उत्तराखंड में स्टार प्रचारकों के सूची जारी कर दी हैं। प्रदेश […]
मुख्यमंत्री हल्द्वानी पहुंचे लिया स्थिति का जायजा
- admin
- February 9, 2024
- 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दोपहर बाद हल्द्वानी पहुंचकर गुरूवार को शाम को हुए उपद्रव की घटना की स्थिति का जायजा लिया। […]