देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी से मुनस्यारी, पिथौरागढ़, चम्पावत के लिए क्षेत्रीय कनेक्टिविटी स्कीम के अंतर्गत संचालित की जा रही हैली सेवा का वर्चुअल शुभारम्भ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि इस हवाई सेवा की लम्बे समय से प्रतीक्षा थी। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों को परस्पर जोड़ने और लोगों को आवागमन के लिए सुविधा प्रदान करने में सक्षम होने के साथ ही आपात समय में राहत और बचाव कार्यों के के लिए प्रभावी माध्यम भी साबित होगा। उन्होंने कहा कि हेली सेवा से विभिन्न पर्यटन क्षेत्रों में लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि कोरोना काल में जो बाहर चले गये थे, वे अब अपने गाँव वापस लौट रहे हैं। इस तरह यह सिर्फ़ हवाई सेवा नहीं, बल्कि रिवर्स पलायन का मार्ग भी है। यही वह मार्ग है, जो हमारे पहाड़ों के घरों को पुनः आबाद करेगा तथा गाँव में रौनक़ लौटाएगा।
Related Posts
चारधाम यात्रा को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक
- admin
- February 24, 2024
- 0
देहरादून। राज्य सरकार ने आगामी दो महीने में चारधाम यात्रा मार्ग पर सभी आधारभूत संरचना निर्माण कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य […]
भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी कल से
- admin
- March 8, 2024
- 0
रुद्रप्रयाग। उधमसिंह नगर जिले के पंतनगर स्थित जीबी पंत कृषि विवि में नौ मार्च से चार दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी […]
55 प्रत्याशी मैदान में
- admin
- March 30, 2024
- 0
देहरादून। प्रदेश के सभी 5 लोकसभा सीट पर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने […]